Home डेली न्यूज़ खेत में पानी डालने को लेकर विवाद

खेत में पानी डालने को लेकर विवाद

35
0
Jeevan Ayurveda


घटना बीती रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। होली के मौके पर अनिल साहू (21 वर्ष) और छोटू साहू (19 वर्ष) अपने परिवार के साथ घर पर थे। इसी दौरान गांव के ही झल्लू साहू, सुखमर और संजू उनके घर पहुंचे और खेत में पानी जाने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। बात बढ़ते-बढ़ते गाली-गलौज में बदल गई।
जब अनिल ने विवाद को शांत करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उस पर कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया। इसके बाद लाठी-डंडों से दोनों भाइयों पर बेरहमी से हमला किया गया। मारपीट इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों ने तुरंत दोनों घायलों को चंदला उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल छतरपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। चंदला थाना पुलिस ने इस घटना में प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here