मोहिनी बहन ने होली के आध्यात्मिक रहस्य को सभी के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि विभिन्न रंगों का गहरा अर्थ है लाल रंग शक्ति का प्रतीक है, नारंगी रंग पवित्रता का, पीला रंग सुख का, हरा रंग प्रेम का, आसमानी रंग शांति का, नीला रंग ज्ञान का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि यदि हम परमात्मा के संग का रंग लगाएंगे, तो जीवन सुखी, समृद्ध और आनंदमय हो जाएगा। कार्यक्रम में प्रीति बहन ने सभी भाई-बहनों को भाई-दूज का तिलक लगाकर स्नेह का संदेश दिया। इस दौरान काव्य बहन और जागृति बहन ने राधे-कृष्ण का स्वरूप धारण कर सभी के दिलों को खुशी से भर दिया। समारोह में लोधी समाज के अध्यक्ष पन्नालाल लोधी, समिति प्रबंधक हरिराम लोधी, मथुरा सोनी, वीर सिंह बाबूजी सहित अन्य नगरवासी भाई-बहन उपस्थित रहे।









