Home डेली न्यूज़ छतरपुर में शुरू हुई नई तहसील, नवागत एसडीएम प्रशांत अग्रवाल ने संभाला...

छतरपुर में शुरू हुई नई तहसील, नवागत एसडीएम प्रशांत अग्रवाल ने संभाला पदभार

91
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले में प्रशासनिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पन्ना रोड पर छत्रसालनगर के पीछे फोरलेन के निकट नई तहसील भवन का निर्माण पूरा हो गया है और यहां नई तहसील कार्यरत हो गई है। नवागत अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) प्रशांत अग्रवाल ने इस नए भवन में पदभार ग्रहण कर लिया है।एसडीएम प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने यहां ज्वाइन कर लिया है। नई तहसील भवन में अब छतरपुर नगर के तीनों वृत्त छतरपुर नगर, सौंरा और बृजपुरा के कार्य संचालित होंगे। साथ ही एसडीएम कार्यालय भी इसी स्थान से शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर के निर्देशन में शासन की सभी प्राथमिकताओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। राजस्व कार्यों में तेजी लाने के लिए आज पटवारियों की बैठक ली गई, जिसमें उन्हें आवश्यक निर्देश दिए गए हैं ताकि राजस्व संबंधी सभी मामलों में प्रगति सुनिश्चित हो सके।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here