Home डेली न्यूज़ पातालेश्वर धाम से बागेश्वर धाम तक निकली विशाल पदयात्रा

पातालेश्वर धाम से बागेश्वर धाम तक निकली विशाल पदयात्रा

45
0
Jeevan Ayurveda

महाराजपुर। बागेश्वर धाम में आयोजित होने वाले सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम को लेकर पातालेश्वर धाम सरकार, बुडरख से एक विशाल पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा महंत रामदास जी महाराज के सानिध्य में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई।पातालेश्वर धाम से प्रारंभ हुई यह पदयात्रा भक्ति और उत्साह का अनुपम संगम बनकर उभरी। सैकड़ों श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लिए, जयकारे लगाते हुए और भजन-कीर्तन के साथ बागेश्वर धाम की ओर बढ़ते नजर आए। पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य बागेश्वर धाम में होने वाले सामूहिक कन्या विवाह में सहयोग प्रदान करना तथा धार्मिक-सांस्कृतिक जागरूकता का संदेश समाज तक पहुंचाना था।मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पदयात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए जलपान, विश्राम और स्वल्पाहार की उचित व्यवस्था की गई। विशेष रूप से विक्रमपुर तिगैला में समाजसेवी गोली चौबे ने पदयात्रियों के लिए स्वल्पाहार आदि की व्यवस्था कर उत्साह बढ़ाया। पूरे मार्ग में आस्था और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर महंत रामदास महाराज ने कहा, सामूहिक कन्या विवाह जैसे पुण्य कार्य में समाज के हर वर्ग को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। यह हमारी संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here