Home डेली न्यूज़ विश्व हिंदू परिषद छतरपुर प्रखंड नगर की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर...

विश्व हिंदू परिषद छतरपुर प्रखंड नगर की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

30
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। विश्व हिंदू परिषद की नगर प्रखंड बैठक स्थानीय गार्डन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला मंत्री रामगोपाल यादव ने की। आगामी माह में प्रत्येक वार्ड और गांव स्तर तक संगठन की पहुंच बढ़ाने का संकल्प लिया गया एवं धर्म रक्षा निधि संग्रह का लक्ष्य सभी कार्यकर्ता को दिया गया, साथ ही नगर मंत्री गणेश असाटी ने समाज के सभी वर्गों को साथ जोड़कर हिंदू संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया गया। जिला मीडिया प्रभारी राहुल रैकवार ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को अपनी संस्कृति और संस्कारों से अवगत कराना आवश्यक है। संगठन की शक्ति ही समाज की सुरक्षा है। हम प्रत्येक हिंदू परिवार तक संपर्क कर उन्हें अपनी जड़ों से जोड़ेंगे।बैठक में जिला मंत्री रामगोपाल यादव, जिला सहमंत्री जितेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष माधुरी द्विवेदी, नगर अध्यक्ष विपिन अहिरवार, नगर मंत्री गणेश असाटी, बजरंग दल के जिला संयोजक सूरज बुंदेला, सहसंयोजक अभिलाष मिश्रा, दिनेश रैकवार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक पूर्णमद शांति पाठ के साथ हुआ।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here