Home डेली न्यूज़ बॉलीवुड की बाल कलाकार माही सोनी ने दिया स्वच्छता का संदेश

बॉलीवुड की बाल कलाकार माही सोनी ने दिया स्वच्छता का संदेश

46
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के गणेश एनक्लेव में संचालित आरपीएम एकेडमी में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक धमाकेदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य आकर्षण पहुंचीं बॉलीवुड की बाल कलाकार माही सोनी ने अपनी शुभकामनाओं के साथ ही बच्चों और अभिभावकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का विशेष संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में पूर्व विधायक उमेश शुक्ला, भाजपा के वरिष्ठ नेता जयराम चतुर्वेदी, विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव पुष्पेंद्र पटैरिया, और बगोता के पूर्व सरपंच रमेश तिवारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। इस गरिमामयी समारोह में हरि प्रकाश खरे (दादू), डॉ. मकबूल खान, वरिष्ठ अतिथि सुशील दुबे, राधेश्याम सोनी, राजेंद्र तिवारी गुरु, मोहम्मद रफीक, डॉ. दिनेश पाठक और दिनेश यादव सहित शहर के तमाम गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here