Home डेली न्यूज़ युवक की संदिग्ध मौत: परिवार ने जताई की आशंका, एसपी को सौंपा...

युवक की संदिग्ध मौत: परिवार ने जताई की आशंका, एसपी को सौंपा ज्ञापन

54
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कदारी इलाके में एक युवक का शव मिलने के बाद परिवार ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस पर मिलीभगत का भी संदेह जताया है। मृतक उत्कर्ष तिवारी उर्फ राज के पिता महेंद्र तिवारी सहित ग्रामीणों ने गुरूवार को एसपी कार्यालय में आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिवार का कहना है कि यह पूर्व नियोजित हत्या है, जिसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।घटना 16 जनवरी 2026 की शाम की है, जब उत्कर्ष घर से मोटरसाइकिल लेकर निकला था। रात भर वापस न लौटने पर परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अगले दिन कादरी रेलवे पुल के पास शव मिला, जहां पैर की हड्डी टूटी हुई, पीठ, कान और सिर में चोटें थीं। परिवार के मुताबिक, उत्कर्ष की दोस्त अंशिका उर्फ आकांक्षा मिश्रा और उसके मामा के लड़के अमित शुक्ला ने साथियों के साथ मिलकर हत्या की। आकांक्षा से उत्कर्ष का रिश्ता था, लेकिन उसके परिवार को यह पसंद नहीं था।महेंद्र तिवारी ने आवेदन में बताया कि आकांक्षा ने फोन पर गुमराह करने वाली जानकारी दी और पुलिस आरोपियों से मिली हुई लग रही है। सीएसपी ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। ग्राम धमौरा के निवासी महेंद्र ने वरिष्ठ अधिकारियों से जांच कराने की मांग की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here