छतरपुर। शहर के मस्तान शाह मैदान में तीन दिवसीय सालाना उर्स का आयोजन 13 से 15 जनवरी तक किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत 13 जनवरी को फजिर की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी और जुहर की नमाज के बाद परचम कुशाई, गुस्ल व चादरपोशी के साथ हुई। सूफी साहब के मैदान से चादर का जुलूस धूमधाम से रवाना हुआ। उर्स के दौरान बीती रात 9 बजे से कव्वालियों का शानदार अदबी प्रोग्राम आयोजित किया गया है। इसमें नागपुर से फैज़ान ताज, देवा शरीफ से गुलाम वारिस (खुसरो रागी) और मुंबई से अदनान अज़ीम नाज़ा ने अपनी कव्वालियों की प्रस्तुति दी। आज शुक्रवार को लंगर और छोटा कुल का कार्यक्रम चल रहा है, कल 16 जनवरी की सुबह महफिले खास के साथ उर्स का समापन होगा।









