छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा शहर के बस स्टैंड में ई-रिक्शा, टैक्सी एवं बस चालकों के लिए एक विशेष नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. कपिल खुराना द्वारा सभी चालकों का विस्तृत नेत्र परीक्षण किया गया। साथ ही उन्हें उचित परामर्श और आवश्यक इलाज की सलाह भी दी जा रही है। शिविर में एसपी अगम जैन ने पहुंचकर कार्यक्रम की सराहना की।
यह शिविर विशेष रूप से व्यावसायिक वाहन चालकों के लिए आयोजित किया गया है, ताकि वे सुरक्षित रूप से वाहन चला सकें और सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। शिविर में लगभग 200 चालकों का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण किया जा रहा है। यातायात पुलिस के इस सराहनीय प्रयास से न केवल चालकों को स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिल रहा है, बल्कि सड़क सुरक्षा को भी मजबूती प्रदान हो रही है।









