दर्जनों लोगों ने ली कॉंग्रेस पार्टी की सदस्यता
अजयगढ़ (पन्ना), 29 दिसंबर 2025 – किसानों की बढ़ती समस्याओं और भाजपा सरकार की उदासीनता के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने आज अजयगढ़ में जबरदस्त हल्ला बोला ब्लॉक कांग्रेस अजयगढ़ व धरमपुर के नेतृत्व में जय स्तंभ चौक पर धरना दिया गया, उसके बाद जोरदार रैली निकालकर तहसील कार्यालय पहुंचे और महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला।
जिलाध्यक्ष अनीस खान ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कई सवाल उठाए – “विधायक पन्ना और सांसद बताएं, जनवार के रहने वाले भूरा आदिवासी को दिया गया जमीन का पट्टा जमीन कहां है ? माधौगंज में हुई मां-बेटी की हत्या का खुलासा आज तक क्यों नहीं हुआ?” थाना प्रभारी बख्त सिंह ने मौके पर जांच की जानकारी दी और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।
किसानों की प्रमुख मांगें:
धान का समर्थन मूल्य ₹3100 और गेहूं ₹2700 प्रति कुंटल तय किया जाए। गौशालाओं में भ्रष्टाचार की जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई। अजयगढ़ में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगे।
सिंचाई के लिए किसानों को निरंतर बिजली सप्लाई हो ।
धान खरीदी केंद्रों में ग्रेडिंग-तौल के नाम पर हो रही वसूली पर जांच व कार्यवाही मनरेगा योजना का नाम बदलने का किया विरोध ।
अजयपाल भगवान की मूर्ति को 8 दिन रखने और सुरक्षा की व्यवस्था की मांग की गई।
किसानों की समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे, पूर्व प्रत्याशी श्री शिवजीत भैया राजा, ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश यादव (अजयगढ़), रामबहोरी लोधी (धरमपुर), रामौतार तिवारी, राकेश गर्ग, प्रेम कुमार पाण्डेय, हसीब रिंकू खान, अंकित शर्मा, अक्षय तिवारी, शशिकांत दीक्षित, संजय पटेल, करण सिंह राजपूत, शिवप्रकाश दीक्षित, सरदार यादव, कदीर खान , राजबहादुर पटेल, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, रामदास जाटव यूनिस खान, पयस्वानी, क्षेल बिहारी यादव, अहिरवार, लखन लोधी, शीतल शुक्ला, सुशील मिश्रा, शेख मोहम्मद, कपूर यादव, जीतू यादव, रवि यादव, बालकरण यादव, आकाश जाटव, बृन्दावन बाबा जी, कामता अहिरवार, जन्मेजय अरजरिया, प्रबल नारायण चतुर्वेदी, राघवेंद्र सिंह, प्रेम नारायण यादव सहित सैकड़ो की संख्या में कोंग्रेसी उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन हसीब खान रिंकू द्वारा किया गया









