Home डेली न्यूज़ सफाई कर्मचारियों की चार दिवसीय हड़ताल समाप्तस

सफाई कर्मचारियों की चार दिवसीय हड़ताल समाप्तस

127
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सटई नगर परिषद में पिछले चार दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल भारतीय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष आदित्य वाल्मीकि के नेतृत्व में सफलतापूर्वक समाप्त हो गई। कर्मचारियों की सभी प्रमुख मांगें पूरी होने के बाद उन्होंने कार्य पर लौटकर नगर की सफाई व्यवस्था बहाल कर दी।हड़ताल 23 दिसंबर से शुरू हुई थी। सफाई कर्मचारियों की मुख्य मांगें थीं— वेतन विसंगति दूर कर 1 से 10 तारीख के बीच वेतन भुगतान सुनिश्चित करना, एरियर का भुगतान, नव-नियुक्त कर्मचारियों को कलेक्टर दर से वेतन तथा ईएसआई की राशि का समायोजन।हड़ताल की सूचना मिलते ही जिलाध्यक्ष आदित्य वाल्मीकि सटई पहुंचे और नगर पालिका अध्यक्ष पति राजेश शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष कुमार सैनी तथा कर्मचारियों के प्रतिनिधियों सोनू वाल्मीक, कमलेश वाल्मीक, पम्मू, जितेंद्र अहिरवार, मनीष अहिरवार सहित सभी सफाई कर्मचारियों के साथ संयुक्त बैठक की। बैठक में कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से सुना गया और तत्काल लिखित रूप में सभी मांगें पूरी करने का निर्णय लिया गया।इसके अलावा दो कर्मचारियों को मूल ड्राइवर पद पर पदस्थ किया गया तथा एक कर्मचारी को सफाई सुपरवाइजर का प्रभार सौंपा गया। इन निर्णयों से कर्मचारी पूरी तरह संतुष्ट हुए और हड़ताल समाप्त कर कार्य पर लौट आए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि भविष्य में उनकी मांगों का विशेष ध्यान रखा जाएगा और उन्हें हड़ताल का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। भारतीय सफाई मजदूर संघ जिला छतरपुर के अध्यक्ष आदित्य वाल्मीकि ने कहा कि संघ सदैव कर्मचारियों के अधिकार, सम्मान और न्याय के लिए प्रतिबद्ध है तथा आगे भी उनकी आवाज को बुलंद करता रहेगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here