Home डेली न्यूज़ छतरपुर में हिंदू सम्मेलनों की व्यापक तैयारियां शुरू

छतरपुर में हिंदू सम्मेलनों की व्यापक तैयारियां शुरू

154
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के गृह संपर्क अभियान के बाद छतरपुर विभाग में हिंदू सम्मेलनों के आयोजन की व्यापक तैयारियां शुरू हो गई हैं। विभाग के सभी 23 खंडों, 270 मंडलों और 88 बस्तियों में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।हिंदू सम्मेलन के विभाग संयोजक अमर सिंह ने बताया कि हर मंडल और बस्ती केंद्र पर आयोजन समिति द्वारा सम्मेलन कराए जाएंगे। ओरछा धाम में 27 दिसंबर 2025 को पूजन के बाद छतरपुर विभाग के सभी 23 खंडों में कलश वितरित किए गए। इस आयोजन में विभाग प्रचारक शिवेंद्र, सह विभाग संघचालक गुरु प्रसाद अवस्थी, विभाग कार्यवाह अखिलेश जैन, विभाग व्यवस्था प्रमुख निरपत सिंह राजपूत, हिंदू सम्मेलन विभाग संयोजक अमर सिंह, सहसंयोजक जीतू शर्मा तथा विभिन्न खंडों के कार्यकर्ता ओरछा धाम में उपस्थित रहे।कलश वितरण के बाद 28 दिसंबर 2025 को खंड स्तर पर पूजन कर मंडल और बस्ती में कलश वितरित किए जाएंगे। मंडल एवं बस्ती में कलश पहुंचने के बाद सम्मेलन स्थल का पूजन किया जाएगा, उसके पश्चात अक्षत वितरण होगा। इसके बाद 15 जनवरी से 30 जनवरी 2026 के बीच सभी मंडल और बस्ती केंद्रों पर हिंदू सम्मेलन आयोजित होंगे। सभी मंडल और बस्ती केंद्रों पर हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति का गठन हो चुका है, जो इन सम्मेलनों को सफलतापूर्वक संपन्न कराएगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here