छतरपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश में निकाली जा रही स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा पिछले दिनों छतरपुर में व्यापारियों और आम जनमानस के अभूतपूर्व सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसके लिए कॉन्फैडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) और स्वदेशी जागरण मंच ने सभी सामाजिक संगठनों, व्यापारी संघों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया है।कॉन्फैडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के जिलाध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने बताया कि पिछले दिनों स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा का आयोजन छतरपुर के नंबर वन स्कूल से भव्य रूप में शुरू किया गया। यात्रा का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य और वरिष्ठ समाजसेवी राकेश यादव (मोनू भैया) की उपस्थिति में केसरिया ध्वज दिखाकर किया गया। मध्य प्रदेश रथ यात्रा प्रभारी गोविंद दास असाटी और जिला अध्यक्ष आनंद अग्रवाल के नेतृत्व में यह रथ शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा। यात्रा का प्रथम पड़ाव छत्रसाल चौक रहा, जहाँ जैन मिलन, जन अभियान परिषद के आशीष ताम्रकार और नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद बस स्टैंड पर सुधीर जैन, शैलेंद्र और देवेंद्र अग्रवाल की मौजूदगी में ग्राहकों को स्वदेशी की आवश्यकता समझाई गई।चौक बाजार में कपड़ा व्यापारी संघ, असाटी समाज और मावा मिष्ठान संघ सहित विभिन्न संगठनों ने पुष्प वर्षा कर रथ का स्वागत किया। इस दौरान राकेश असाटी, उमेश अग्रवाल, मनीष दोसाज, स्वतंत्र शर्मा, मनीष वर्मा, राजीव रूसिया, सुमति प्रकाश जैन, विपीन अवस्थी, सुरेंद्र अग्रवाल, शंकर सोनी, डॉ. कृष्णा रावत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्वदेशी जागरण मंच के दीपक तिवारी, योगेश अग्रवाल, बॉबी असाटी और लघु उद्योग भारती के बृजेंद्र गुप्ता ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। यात्रा का समापन छत्रसाल चौक पर लालू लालवानी द्वारा प्रस्तुत बुंदेली कविता के साथ हुआ, जिसके बाद रथ को नौगांव और टीकमगढ़ की ओर रवाना किया गया। आयोजकों ने इस सफल आयोजन के लिए सभी वार्ड सदस्यों, पत्रकारों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है।










