Home डेली न्यूज़ जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने 16 बिंदुओं का...

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने 16 बिंदुओं का घोषणा पत्र किया जारी

49
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शिव प्रताप सिंह चौहान ने बुधवार को एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से अपना 16 बिंदुओं का घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे और चुनाव जीतने पर उन्हें प्राथमिकता से पूरा करने का आश्वासन दिया।शिव प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि आगामी 19 दिसंबर को जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद सहित अन्य पदों के लिए मतदान संपन्न होगा। अध्यक्ष पद के लिए कुल 7 प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए हैं, जिससे चुनावी मुकाबला रोचक हो गया है।प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान करना, संघ को मजबूत बनाना तथा अधिवक्ता समुदाय के हित में प्रभावी निर्णय लेना है। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें अवसर मिला तो वे अपने घोषणा पत्र के सभी बिंदुओं को चरणबद्ध तरीके से लागू करेंगे। पत्रकारवार्ता में उनके साथ अन्य अधिवक्ता भी मौजूद रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here