Home डेली न्यूज़ पंजाब बैंक के सामने ट्रक की टक्कर से स्कूटी चालक की मौत,...

पंजाब बैंक के सामने ट्रक की टक्कर से स्कूटी चालक की मौत, चालक गिरफ्तार

129
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शनिवार की दोपहर करीब दो बजे शहर के व्यस्त इलाके पंजाब बैंक के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कालका प्रसाद शुक्ला पिता शिवरतन शुक्ला (उम्र 66 वर्ष), निवासी तमरयाई मोहल्ला, स्वामी जी मार्ग के रूप में हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कालका प्रसाद शुक्ला स्कूटी से सड़क पार कर पठापुर रोड की ओर जा रहे थे, तभी ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार को संभलने का मौका नहीं मिला और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। शव को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फरार ट्रक चालक शिवम शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।गौरतलब है कि यातायात पुलिस ने कुछ दिनों पहले पंजाब बैंक के पास स्थित इस क्रॉसिंग को हादसों की आशंका के चलते बंद कर दिया था, लेकिन नगर पालिका द्वारा इसे दोबारा खोल दिया गया। इस स्थान पर पूर्व में भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों द्वारा पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों की जान जोखिम में पड़ रही

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here