Home डेली न्यूज़ कलेक्टर से छात्रा के साथ हुई मारपीट एवं अभद्रता मामले में निष्पक्ष...

कलेक्टर से छात्रा के साथ हुई मारपीट एवं अभद्रता मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

35
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गल्ला मंडी वेयरहाउस पर खाद वितरण के दौरान छात्रा गुडिय़ा पटेल और कुछ किसान महिलाओं के साथ शासकीय अधिकारियों द्वारा कथित रूप से की गई मारपीट और अभद्रता को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बताया जाता है कि वायरल वीडियो के बाद कुछ शासकीय अधिकारी छात्रा गुडिय़ा पटेल के घर पहुंचे और कथित तौर पर उन पर दबाव बनाकर अधिकारियों के पक्ष में एक वीडियो भी रिकॉर्ड कराया। इस पूरे प्रकरण ने छात्रों और किसानों में रोष पैदा कर दिया है। इसी को लेकर शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम एक लिखित आवेदन सौंपा। आवेदन में मांग की गई है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई हो और पीडि़त छात्रा को न्याय दिलाया जाए। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने कहा कि एक छात्रा और महिलाओं के साथ इस तरह का व्यवहार अत्यंत निंदनीय है और शासन-प्रशासन को मामले को गंभीरता से लेकर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। आवेदन सौंपने वालों में संदीप पटेल, आईटी सेल जिलाध्यक्ष अश्वनी मिश्रा, जीतेन्द्र पटेल, राजा बहादुर सिंह, अभिषेक पटेल, हरिराम, मंगल, नीली, अनिल, सोहन, प्रदीप, सौरभ शुक्ला, रोहित पटेल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here