छतरपुर। श्री कृष्णा विश्वविद्यालय, छतरपुर द्वारा आयोजित टैलेंट हंट परीक्षा के चार चरणों में से आज दिनांक 6 दिसम्बर 2025 को द्वितीय चरण की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में राजनगर, लवकुशनगर एवं गौरिहार ब्लॉक के 1465 छात्र-छात्राएं और उनके साथ विभिन्न विद्यालयों से 33 अध्यापक भी उपस्थित हुये। परीक्षा के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। टैलेंट हंट परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में संचालित सभी विभागों के साथ-साथ संगीत से संबंधित विभिन्न वाद्ययंत्रों का अवलोकनकर ललितकला में पेंटिंग बनाने के कार्य से रूबरू हुए। वहीं केंद्रीय पुस्तकालय, मूट कोर्ट, सभागार, एन.सी.सी और एन.एस.एस कार्यालय का भ्रमण किया। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु श्री कृष्णा आयुर्वेद अस्पताल द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न प्रकार के पाठ्यक्रमों को अपने लिए लाभकारी बताया। साथ ही कहा कि अब हमें उच्च शिक्षा के लिए अपने शहर से कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा। हमें अपने मन और इच्छा के अनुसार विषयो का चयन करने के लिए यहीं सुविधा उपलब्ध है। हम छतरपुर में रहकर ही अपनी उच्च शिक्षा ग्रहण करके रोजगार प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं। विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के साथ-साथ उपस्थित अध्यापको एवं अभिभावको के लिए परिसर में ही भोजन की व्यवस्था के अलावा गंतव्य स्थान से विश्वविद्यालय आने-जाने हेतु विश्वविद्यालय की बसों से व्यवस्था की गई।टैलेंट हंट परीक्षा के प्रथम चरण के उपरांत द्वितीय चरण का संचालन सफलता पूर्वक सुचारू रूप से सम्पन्न किया गया। परीक्षा में विश्वविद्यालय के समस्त प्राध्यापको और कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। परीक्षा के संयोजक डॉ. शिवेंद्र सिंह परमार ने सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।









