Home डेली न्यूज़ क्रांति गौड़ का सोशल रिफॉर्म द्वारा किया गया सम्मान

क्रांति गौड़ का सोशल रिफॉर्म द्वारा किया गया सम्मान

147
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बुंदेलखंड की धरा अपनी वीरता, संघर्ष और कर्मनिष्ठा के लिए जानी जाती है। इसी मिट्टी ने एक ऐसी बेटी क्रांति गौड़ को जन्म दिया, जिसने न केवल खेल जगत में नया इतिहास रचा, बल्कि अपने क्षेत्र का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इस उभरती सितारा खिलाड़ी क्रांति गौड़ को हाल ही में सोशल रिफॉर्म संस्था द्वारा शुक्रवार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान केवल एक खिलाड़ी को नहीं, बल्कि एक प्रेरणा-स्त्रोत को समर्पित था, जिसने अपनी यात्रा से हजारों बेटियों के दिलों में नई उम्मीद जगाई।सोशल रिफॉर्म संस्था लंबे समय से महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता पर कार्य करती रही है। संस्था का मानना है कि समाज में वास्तविक बदलाव तभी संभव है जब बेटियों को आगे बढऩे के समान अवसर दिए जाएँ और उनकी उपलब्धियों को पूरे सम्मान के साथ पहचाना जाए। क्रांति गौड़ को सम्मान इसी सोच के तहत दिया गया। सम्मान समारोह में मुख्य रूप से बृजेश चौरसिया, ज्ञान चौरसिया, भरत भूषण, सुरेंद्र, शिवकुमार, शशिकांत, राजेश, प्रदीप, अविनाश, इंदु मोहन चौरसिया, बृजेश चौरसिया उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here