Home डेली न्यूज़ पिस्टल दिखाकर युवक को धमकाने और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिस्टल दिखाकर युवक को धमकाने और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

170
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गोलू विश्वकर्मा से मारपीट कर पिस्टल दिखाकर धमकाने के मामले में आरोपी सुरेंद्र उर्फ गुड्डा सारवान पिता शंतराम सारवान (44) निवासी महाराजा कॉलेज के पास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कुछ दिन पूर्व युवक से विवाद के दौरान मारपीट कर पिस्टल लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत पीडि़त द्वारा कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई थी।शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस जब्त किए। मामले की जांच करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र सारवान पिछले दिनों एक युवक से मारपीट में शामिल था और इसी दौरान उसने पिस्टल दिखाकर डराने-धमकाने की कोशिश की थी। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here