Home डेली न्यूज़ नवागत एडिशनल एसपी ने हरपालपुर थाने का किया निरीक्षण

नवागत एडिशनल एसपी ने हरपालपुर थाने का किया निरीक्षण

124
0
Jeevan Ayurveda

हरपालपुर। नगर में रविवार दोपहर लगभग 3 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले ने हरपालपुर थाने का निरीक्षण किया। अपने प्रथम दौरे के दौरान एएसपी पटले ने थाना परिसर का बारीकी से जायजा लिया तथा पुलिस व्यवस्था, सुरक्षा इंतज़ाम और लंबित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यालय कक्ष, मालखाना, रिकॉर्ड रूम, हवालात सहित पूरे परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं व्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एडिशनल एसपी ने थाना प्रभारी से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, आपराधिक गतिविधियों और गश्त व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और बेहतर कार्यशैली अपनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एएसपी पाटेल ने बताया कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए पुलिस टीम को सतर्क रहकर सक्रियता से काम करने की आवश्यकता है।उन्होंने अपराध नियंत्रण और जनता से संवाद बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पुलिस का व्यवहार पारदर्शी व जनहितकारी होना चाहिए, ताकि लोगों का विश्वास मजबूत हो। निरीक्षण के दौरान उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा करते हुए उन्होंने आवश्यकता पडऩे पर संसाधन बढ़ाने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक संजय राय सहित स्टाफ मौजूद रहा

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here