Home डेली न्यूज़ टीकमगढ़ में भैरव अष्टमीं पर हुआ बाबा का मनोहारी श्रृंगार, दर्शनों को...

टीकमगढ़ में भैरव अष्टमीं पर हुआ बाबा का मनोहारी श्रृंगार, दर्शनों को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

163
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। स्थानीय भैरव बाबा मुहल्ला स्थित महाकाल भैरव बाबा मंदिर पर तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बताया गया है कि मंगलवार को पीठ पूजन से शुरू हुए इस आयोजन के दौरान अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार को भैरव अष्टमीं के अवसर पर भगवान का अभिषेक किया गया और छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया। बताया गया है कि लगभग पांच सौ साल से अधिक पुराना यह मंदिर जिले के चमत्कारिक एवं सिद्घ मंदिरों में गिना जाता है। मंदिर पर अब तक किसी प्रकार की छत का निर्माण नहीं किया जा सका है। कहते हैं कि बाबा के मंदिर पर पूर्व में कई बार छत बनवाने के प्रयास भी किए गए, लेकिन कोई सफल नहीं हुआ। इसी प्रकार बड़ागांव स्थित हनुमान मंदिर के बारे में भी बुजुर्गों द्वारा कहा जाता है। यहां आज हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पर पहुंचकर दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। आरती एवं पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा। भैरव अष्टमीं के अवसर पर अभिषेक पश्चात भैरव जी मनोहारी श्रृंगार किया गया। इस तीन दिवसीय आयोजन के दौरान भव्य आयोजन किए जा रहे हैं। बताया गया है कि गुरूवार को यहां हवन-पूजन किया जाएगा। इस दौरान पुजारी मोहन राव पालेकर द्वारा विधि विधान से अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर गोलू अग्रिहोत्री, संयम चतुर्वेदी, श्याम द्विवेदी, प्रियंक यादव, बंटू सेन सहित अनेक दर्शनार्थियों ने आयोजन में शामिल होकर धर्मलाभ लिया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here