Home डेली न्यूज़ ब्लैक स्पॉट की संख्या में आई कमी, यातायात पुलिस सहित संबंधित विभाग...

ब्लैक स्पॉट की संख्या में आई कमी, यातायात पुलिस सहित संबंधित विभाग की कार्यवाही लाई सार्थक परिणामनोट

259
0
Jeevan Ayurveda

। मध्य प्रदेश शासन द्वारा पूर्व में छतरपुर जिले के 9 स्थानों को अति सड़क दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र (ब्लैक स्पॉट) घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशन में छतरपुर यातायात पुलिस द्वारा इन चिन्हित स्थानों का लगातार अवलोकन कर संबंधित रोड एजेंसियों के सहयोग से परीक्षण और परिशोधन कार्य कराए गए। इस ठोस कार्यवाही के परिणामस्वरूप अब जिला छतरपुर के पूर्व से निर्धारित ब्लैक स्पॉट दुर्घटना की दृष्टि से सुरक्षित हो चुके हैं और वर्ष 2025 में ब्लैक स्पॉट की परिधि से बाहर हो गए हैं।इसी क्रम में आज बड़ामलहरा क्षेत्र अंतर्गत ब्लैक स्पॉट का भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से इंजीनियर अमन कुमार, वीआरएस इंफ्रा डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर प्रकाश रंजन एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत द्वारा भौतिक निरीक्षण कर स्थल विश्लेषण एवं परिशोधन कार्य के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है, जिससे आगामी समय में इस क्षेत्र को भी दुर्घटना-मुक्त बनाया जा सके। छतरपुर पुलिस का यह सतत प्रयास जनहित, सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here