Home डेली न्यूज़ टीकमगढ़ के चित्रगुप्त मंदिर में भजन संगीत के साथ ही हुआ दीप...

टीकमगढ़ के चित्रगुप्त मंदिर में भजन संगीत के साथ ही हुआ दीप यज्ञ, प्रसाद वितरण

339
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। स्थानीय भगवान चित्रगुप्त मंदिर में श्री मती अभ्या जैन और श्रीमती रूचि श्रीवास्तव द्वारा दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भजन संगीत एवं दीप यज्ञ के पश्चात आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। यह यज्ञ यहां गायत्री परिवार की बहनों द्वारा विधि विधान से संपन्न कराया गया। दीप यज्ञ के दौरान संगीतमय भजन कीर्तन भी किए गए। बताया गया है कि इस अवसर पर श्रीमती किरन बादल, श्रीमती नीलम पाठक एवं श्रीमती रजनी रावत आदि ने यज्ञ संपन्न कराया। भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर महेन्द्र सागर तालाब पर आयोजित दीप यज्ञ के दौरान श्रीमति किरन बादल, श्रीमति शीलम मोदी गुप्ता, श्रीमति बब्ली गुप्ता, श्रीमति सुनीता-ब्रजेश खरे, श्रीमति प्रभा सक्सेना, सुश्री नीता खरे, श्रीमति कल्पना खरे, श्रीमति जूली श्रीवास्तव, श्रीमति मेघा जयसवाल, श्रीमति नीलम पाठक, डॉ अभ्या जैन, श्रीमति रानी मिश्रा, श्रीमति वन्दना साहू, श्रीमति राधा जोशी, श्रीमति अलका खरे, श्रीमति शिवानी देवरिया, श्रीमति आरती सिरवैया, श्रीमति मानसी पस्तोर, श्रीमति सविता खरे, श्रीमति रजनी रावत, श्रीमति संगीता गुप्ता, श्रीमति दीपा साहू, श्रीमति संगीता जैन, श्रीमति संध्या श्रीवास्तव, श्रीमति स्मृति अवावाल, श्रीमति रुचि श्रीवास्तव, श्रीमति मधूलिका भटनागर, श्रीमति राधा जोशी समाज सेविका सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। बताया गया है कि कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती सुनीता-अशोक खरे ने आगुंतक अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया गया। इसके साथ ही भगवान चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट के नव नियुक्त अध्यक्ष प्रमोद खरे का उपस्थित महिलाओं एवं नागरिकों ने सम्मान करते हुए बधाईयां दीं। श्री खरे ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समाजसेवा का संकल्प लिया। इस अवसर पर महेश बादल, विष्णु खरे, प्रदीप खरे पत्रकार, मुरारी लाल श्रीवास्तव, दीपक सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here