Home डेली न्यूज़ इनामी हत्यारोपी को गौरिहार पुलिस ने पकड़ा

इनामी हत्यारोपी को गौरिहार पुलिस ने पकड़ा

38
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। थाना गौरिहार पुलिस ने वर्ष 2024 के हत्या के प्रकरण के 7000 के इनामी फरार आरोपी सत्येंद्र अहिरवार पिता पप्पू उर्फ सुरेश अहिरवार निवासी ग्राम गहबरा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। इस कार्यवाही में एसडीओपी लवकुश नगर नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गौरिहार निरीक्षक संदीप दीक्षित, उप निरीक्षक सुरेंद्र मरकाम, आरक्षक अमित शर्मा, विकास सिंह, दीपक चौरसिया, अनिल यादव एवं शंकर सिंह की भूमिका रही।
न्याय पथ अभियान के तहत पूर्व में थाना नौगांव पुलिस द्वारा 25 वर्ष पुराने अपहरण, दुष्कर्म के प्रकरण के आरोपी, 17 वर्ष पुराने हत्या के प्रयास प्रकरण के आरोपी, थाना बमीठा पुलिस द्वारा 14 साल पुराने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के फरार आरोपी, मातगुवां पुलिस द्वारा 10 साल पुराने लूट एवं एनडीपीएस के आरोपी, जुझार नगर पुलिस द्वारा 25 वर्ष पुराने छेड़छाड़ तथा 3 वर्ष पुराने मारपीट अवैध हथियार के आरोपी, बिजावर पुलिस द्वारा 7 वर्ष पुराने चोरी के प्रकरण के आरोपी, थाना गौरिहार पुलिस द्वारा 17 वर्ष पुराने चोरी के आरोपी, थाना गढ़ी मलहरा पुलिस द्वारा 17 साल पुराने धोखाधड़ी प्रकरण के आरोपी तथा थाना ओरछा रोड पुलिस द्वारा 21 एवं 20 साल पुराने चोरी के प्रकरण के आरोपी सहित 550 से अधिक प्रकरणों के 6 लाख रुपये से अधिक के इनामी आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here