छतरपुर। शहर की हनुमान टौरिया पर रविवार को स्वर्गीय नारायणदास सोनी और स्वर्गीय श्रीमती गुलाब रानी सोनी की स्मृति में उनके पुत्र रमेश कुमार सोनी द्वारा एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 250 लोगों ने नेत्र परीक्षण कराकर लाभ लिया, वहीं 50 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतु चित्रकूट भेजा गया है।आयोजन समिति की ओर से गिरजा पाटकर ने बताया कि शिविर में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा की प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह उपस्थित रहीं, जिन्होंने अन्य लोगों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने बताया कि यह नेत्र परीक्षण शिविर सामाजिक सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया था। शिविर में 250 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई, जबकि मोतियाबिंद के 50 मरीजों को चित्रकूट हॉस्पिटल में विशेष उपचार के लिए भेजा गया है।










