Home डेली न्यूज़ हरपालपुर नगर परिषद के सीएमओ की दबंगई उजागर

हरपालपुर नगर परिषद के सीएमओ की दबंगई उजागर

156
0
Jeevan Ayurveda

हरपालपुर। नगर परिषद हरपालपुर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी शैलेन्द्र सिंह पर तानाशाही और सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश राय ने आरोप लगाया है कि दीपावली से पहले नगर परिषद के अमले ने सीएमओ के निर्देश पर उनके घर के बाहर रखा कचरा घर के अंदर फेंक दिया।
महेश राय ने कहा कि जब मेरे साथ ऐसा किया जा सकता है तो आम जनता का क्या हाल होता होगा, यह सोचकर ही डर लगता है। प्रशासन अब सेवा नहीं, बदले की भाषा बोल रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में नगर परिषद के कर्मचारी भाजपा नेता के घर में कचरा डालते हुए साफ नजर आ रहे हैं। इस घटना को लेकर स्थानीय नागरिकों में रोष व्याप्त है। नागरिकों का कहना है कि अधिकारी जनता की सेवा करने के बजाय अपनी कुर्सी का रौब झाड़ रहे हैं।
दीपावली जैसे पावन त्योहार पर हुई इस हरकत ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी सीएमओ पर मनमानी, पक्षपात और धमकाने के आरोप लग चुके हैं, लेकिन उच्च अधिकारी अब तक मौन बने हुए हैं। शहर में अब यही चर्चा है कि अगर भाजपा नेता के साथ ऐसा व्यवहार हो सकता है, तो आम नागरिकों की आवाज कौन सुनेगा?

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here