Home डेली न्यूज़ संगम सेवालय द्वारा नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन


संगम सेवालय द्वारा नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

114
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। संगम सेवालय द्वारा समाज सेवा की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट के सहयोग से एक नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को नेत्र संबंधी समस्याओं से मुक्त करना और दृष्टि संबंधी जागरूकता फैलाना था।
शिविर में सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय की विशेषज्ञ डॉक्टर टीम ने सैकड़ों बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण किया। जांच के दौरान कई लोगों में दृष्टि दोष, आँखों में जलन, मोतियाबिंद जैसी शुरुआती समस्याओं की पहचान की गई और उन्हें उचित परामर्श एवं उपचार की जानकारी दी गई।
शिविर की विशेष उपलब्धि यह रही कि 12 बच्चों को नि:शुल्क चश्मे उपलब्ध कराए गए, जिससे उनकी दृष्टि में सुधार होने के साथ-साथ पढ़ाई में भी मदद मिलेगी। इसके अलावा शिविर में उपस्थित अन्य लोगों को आँखों की देखभाल के लिए आवश्यक सुझाव और परहेज़ के उपाय बताए गए।
संगम सेवालय की संचालिका अंजू अवस्थी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है, विशेषकर उन लोगों तक जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इस दिशा में संस्था निरंतर स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और जनजागरूकता से जुड़े अभियानों पर कार्य कर रही है।
संगम सेवालय ने सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय की टीम का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविरों का आयोजन नियमित रूप से करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारीगण, चिकित्सकगण, समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और शिविर की सफलता में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here