Home डेली न्यूज़ करवा चौथ पर आए सीआरपीएफ जवान की करंट लगने से दर्दनाक मौत

करवा चौथ पर आए सीआरपीएफ जवान की करंट लगने से दर्दनाक मौत

183
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। करवा चौथ पर्व पर छुट्टी लेकर घर आए एक सीआरपीएफ जवान की शनिवार सुबह करंट लगने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नौगांव थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी निवासी गौरव सिंह राठौर पिता महेंद्र सिंह राठौर जो मणिपुर के इम्फाल में तैनात थे, 8 अक्टूबर को 15 दिनों की छुट्टी लेकर अपने घर आए थे।
शनिवार सुबह करीब 8 बजे जब गौरव अपने ग्राम धौर्रा में थे, तभी करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नौगांव थाना प्रभारी बाल्मिक चौबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए नौगांव उप स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है और संबंधित बटालियन को भी सूचना भेज दी गई है। जवान की अचानक हुई मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here