Home डेली न्यूज़ शहर के बीचों-बीच चल रहा था नकली खाद का कारोबार

शहर के बीचों-बीच चल रहा था नकली खाद का कारोबार

104
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले में नकली खाद के कारोबार पर प्रशासन लगातार शिकंजा कस रहा है। बीती रात एक बार फिर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बच्चा जेल के पास से 38 बोरी नकली डीएपी खाद जब्त की गई। एसडीएम अखिल राठौर के नेतृत्व में कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर उक्त खाद को जप्त किया है।
एसडीएम अखिल राठौर ने बताया कि सूचना मिलने पर कृषि विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर छापा मारा, जहां घर में इफको कंपनी के नाम वाली बोरियों में भरी नकली खाद मिलीं। प्राथमिक जांच में सामने आया कि विजय शर्मा, जो कि मुकेश साहू के मकान में किराए से रहता है, ने यह खाद संदीप पाठक निवासी चौबे कॉलोनी से 1430 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से खरीदी थी। विक्रेता ने 15 दिन पहले रात के अंधेरे में पिकअप से खाद भिजवाई थी। टीम ने मौके से सैंपल लेकर परीक्षण के लिए भेजे हैं, साथ ही घर का कमरा भी सील कर दिया गया है। एसडीएम श्री राठौर ने बताया कि जांच में संजय और महेंद्र पाठक के नाम सामने आए हैं, जिनसे खाद खरीदी जाने की बात कही जा रही है। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई जारी है और यह भी जांच की जाएगी कि नकली खाद कहां-कहां बेची गई है। वहीं कृषि अधिकारी रवीश सिंह ने बताया कि जिले में अब तक चार लोगों पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है, जिनमें दो मामले नकली खाद और दो ब्लैक मार्केटिंग से जुड़े हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here