नौगांव में विजय दशमी के पावन अवसर पर आयोजित दशहरा मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक पहुंचे। सरस्वती वंदना और पुष्प अर्पण से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अतिथियों का स्वागत पुष्प मालाओं से किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जो दर्शकों का मन मोहने वाली रहीं।
रविवार दोपहर करीब 2 बजे आशीष स्टार सिटी, नौगांव में आयोध्यावासी स्वर्णकार समाज उत्थान समिति के तत्वावधान में दशहरा मिलन समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कामाख्या प्रताप सिंह ने सरस्वती वंदना के साथ पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम शुरू किया। मंच संचालन एडवोकेट पुरषोत्तम सोनी ने किया। विधायक ने कहा कि समाज ने उन्हें आमंत्रित किया है। समिति से चर्चा के बाद धर्मशाला निर्माण के लिए अधिकारियों से बात हो गई है, और जल्द 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कराई जाएगी। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साह से हिस्सा लिया, जिसकी सभी ने सराहना की। समिति के संरक्षक रमेश प्रसाद सोनी, ओमप्रकाश सोनी, रामकुमार सोनी, अरविंद सोनी, श्याम सुंदर सोनी सहित स्वर्णकार समाज के लोग मौजूद रहे।









