Home डेली न्यूज़ बगौता में शिवहरे परिवार के घर ईडी ने मारा छापा

बगौता में शिवहरे परिवार के घर ईडी ने मारा छापा

69
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिला मुख्यालय के समीपी ग्राम बगौता में शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शिवहरे परिवार के निवास पर छापा मारा। भोपाल से आई 5 सदस्यीय टीम, 4 पुलिसकर्मियों के साथ घर में दाखिल हुई और तभी से लगातार जांच जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई पूर्व नल फिटिंग ठेकेदार अनंतराम शिवहरे और पूर्व सब इंजीनियर मुकेश शिवहरे के निवास पर हुई है। मुकेश शिवहरे की पत्नी डॉ. सोनल शिवहरे भी परिवार की सदस्य हैं। बताया गया है कि ईडी की कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग या अन्य वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी हो सकती है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार्यवाही बेहद शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। टीम द्वारा घर के अंदर दस्तावेजों सहित परिवार की संपत्ति की जांच की जा रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here