Home डेली न्यूज़ आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीडि़त ने लगाई एसपी से...


आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीडि़त ने लगाई एसपी से गुहार

43
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। ग्राम नदगॉय बटट्यन थाना सटई निवासी शिवराज कुशवाहा ने बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी कार्यालय में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीडि़त ने बताया कि 14 सितंबर को आरोपी जाहर राजा उनके घर में घुस आया और उनकी पत्नी उर्मिला कुशवाहा से जबरन छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीडि़त का कहना है कि अगले दिन 15 सितंबर को उन्होंने सटई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जहां आरोपी के खिलाफ मामला कायम हुआ।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस ने अब तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहा है और लगातार गाली-गलौज करते हुए प्रकरण में समझौता करने के लिए दबाव बना रहा है।
पीडि़त ने आशंका जताई है कि आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसके दबाव में आकर जबरन राजीनामा कराया जा सकता है। उसने एसपी से आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर दण्डात्मक कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here