Home डेली न्यूज़ तेज आवाज वाले साइलेंसर पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई

तेज आवाज वाले साइलेंसर पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई

76
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शांति, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए छतरपुर पुलिस द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। ध्वनि प्रदूषण करने वाले एवं अन्य चालकों का ध्यान भंग कर दुर्घटना की संभावना बढ़ाने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग की जा रही है। छतरपुर नगर में यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न चेकिंग प्वाइंटों पर अभियान चलाकर शासन द्वारा निर्धारित मानकों के विपरीत पाए गए ध्वनि प्रदूषण कारक साइलेंसर तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई एवं प्राप्त राशि शासन के खाते में जमा की गई। चेकिंग के दौरान ऐसे मॉडिफाइड साइलेंसर मैकेनिक की सहायता से हटाकर कंपनी फिटेड साइलेंसर पुन: लगाए गए। साथ ही, जब्त किए गए मानक-विपरीत साइलेंसरों को नष्ट करने की कार्रवाई भी की गई।
बुधवार को थाना यातायात परिसर में थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत एवं पुलिस टीम की उपस्थिति में यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रोलर मशीन के माध्यम से जब्त किए गए मॉडिफाइड साइलेंसरों का विनष्टीकरण किया गया। छतरपुर पुलिस का सभी वाहन चालकों हेतु यह संदेश है कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों के विपरीत किसी भी यंत्र का उपयोग न करें। अनियंत्रित गति, ध्वनि प्रदूषण एवं दुर्घटना प्रभावी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here