Home डेली न्यूज़ छतरपुर में शिक्षकों का नींद पर नहीं काबू…!


छतरपुर में शिक्षकों का नींद पर नहीं काबू…!

100
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले में पिछले कुछ महीनों से लगातार शिक्षकों के स्कूल में सोने के मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को फिर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक शिक्षक स्कूल के भीतर बेंच पर सोते नजर आए। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के बाद कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।
मामला छतरपुर जनपद की मोरवा पंचायत के मारगुवां की माध्यमिक शाला का है, जहां पदस्थ शिक्षक जगराम प्रजापति स्कूल के भीतर बेंच पर आराम फरमा रहे थे। इसी दौरान किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो कि अब चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया गया है कि यह वीडियो शनिवार दोपहर 3 बजे का है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि क्लासरूम में बच्चों के बैग रखे हैं, जबकि बच्चे नदारद हैं। वहीं शिक्षक जगराम प्रजापति बच्चों की बेंच पर आराम फरमा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद बच्चों के अभिभावकों ने भी नाराजगी जाहिर की है। इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारी अरुण शंकर पांडे ने वायारल वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सोमवार को संबंधित शिक्षक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो शिक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी जिले के अलग-अलग स्थानों से सोते हुए शिक्षकों के वीडियो वायरल हो चुके हैं। करीब दो माह पहले मवई घाट के विद्यालय में पदस्थ शिक्षक मनोज कुमार पाल और डेढ़ माह पूर्व कांटी गांव में पदस्थ एक अन्य शिक्षक का वीडियो वायरल हुआ था, जिन पर कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दोनों शिक्षकों को निलंबित किया जा चुका है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here