Home डेली न्यूज़ टीकमगढ़ में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से पलटी टैक्सी,...

टीकमगढ़ में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से पलटी टैक्सी, एक शिक्षिका की मौत तीन शिक्षिकाएं हुई घायल, उपचार जारी, शिक्षा जगत में शोक की लहर

155
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। रोज की तरह ग्राम पठा में हायर सेकेन्डरी के स्टाफ एवं बच्चों का आना जाना जारी बना हुआ था। ग्रामीण और राहगीर भी सामान्य रूप से आ जा रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने स्कूल के लिए शिक्षिकओं एवं अन्य सवारियों को ले जा रही टैक्सी में जोरदार टक्टर मार दी। सडक़ हादसा इतना तेज था कि टैक्सी सडक़ से दूर पांच फीट नीचे जा गिरी। हादसे को होता देख ग्रामीणों एवं स्कूल स्टाफ में सनसनी फैल गई और घटना स्थल पर अच्छा खासा मजमा जमा हो गया। बताया गया है कि सडक़ हादसे में एक शिक्षिका की मौत से समूचे शिक्षा जगत के अलावा लोगों में भी शोक छा गया। हादसे में घायल हुई शिक्षिकाओं एवं अन्य लोगों को उपचार के लिए जिला राजेन्द्र अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। घटना को लेकर लोगों की नाराजगी भी नजर आती रही। शहर सहित आसपास के इलाकों की भगवान भरोसे चल रही यातायात व्यवस्था को लोग मौके पर ही कौसते नजर आए। घटना के संबन्ध में मिली जानकारी के मुताबिक टीकमगढ़-सागर मार्ग पर ग्राम पठा में हुए सनसनीखेज सडक़ हादसे में एक महिला शिक्षक की मौत हो गई। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के टीकमगढ़-पठा मार्ग पर सुबह 11 बजे केे लगभग का बताया जा रहा है। हादसे में मृत हुई शिक्षिका का नाम श्रीमती सुनीता जडिय़ा बताया जा रहा है। यह शिक्षिका जडिय़ा मोहल्ला टीकमगढ़ की रहने वाली हैं, जो टीकमगढ़ से ग्राम सुंदरपुर प्रतिदिन पढ़ाने के लिए जाया करती थीं। बताया गया है कि शिक्षिका सुनीता जडिय़ा सरकारी मिडिल स्कूल सुंदरपुर में पदस्थ थीं। टैक्सी में अन्य शिक्षिकाएं भी सवार थीं। सूत्रों की मानें तो टीकमगढ़-पठा रोड पर एक वाहन स्वीफ्ट डिजायर ने टैक्सी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टैक्सी सडक़ से 5 फीट नीचे पलट गई। हादसे की खबर पाते ही स्कूल स्टाफ, बच्चों से लेकर पठा संकुल के प्रिंसीपल श्री अहिरवार, सीएसी किरण खरे, ग्रामीण एवं अन्य राहगीर सहित अनेक लोग मौके पर जा पहुंचे और घायलों को निकालवाया। तत्काल घायल शिक्षिकाओं को अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल में परिजनों एवं कर्मचारियों के अलावा अनेक लोगों की भीड़ जमा रही। लोगों ने वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने एवं तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सख्ती से निबटने पर जोर दिया है। इस दौरान लोगों ने बिगड़ी यातायात व्यवस्था पर भी निशाना साधा और इन हादसों के लिए कहीं न कहीं से पुलिस प्रशासन की लापरवाही को भी जिम्मेदार ठहराया है।
स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला-
बताया गया है कि सडक़ हादसे में घायल हुई शिक्षिका पूजा पाठक अतिथि के हाथ में जहां फ्रैक्चर हुआ है, वहीं शिक्षिका रितु तिवारी अतिथि, नीलमा श्रीवास्तव प्रा.शि., वंशिका श्रीवास्तव प्रयोगशाला सहायक समेत एक अन्य शिक्षिका भी घायल हुई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को टैक्सी से बाहर निकाला गया। एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कोतवाली थाना प्रभारी उपेंद्र छारी के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। घटना की जांच जारी है। बताया गया है कि मृतिका श्रीमती सुनीत जडिय़ा के पति सुरेश जडिय़ा कुछ समय पहले कृषि विभाग से सेवा निवृत्त हुए हैं तथा श्रीमती जडिय़ा भी नवम्बर 25 में सेवा निवृत्त होने वाली थीं। बताया गया है कि श्रीमती जडिय़ा के एक बच्चा और तीन बच्ची हैं। बच्चियों का विवाह हो चुका है। स्थानीय नगर में भी इस खबर के फैलते ही मातम सा छा गया। शिक्षिका श्रीमती जडिय़ा के निधन पर शिक्षा जगत में शोक छाया हुआ है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here