Home डेली न्यूज़ बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पुलिस ने दी कड़ी हिदायत

बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पुलिस ने दी कड़ी हिदायत

109
0
Jeevan Ayurveda

लवकुशनगर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने स्कूल वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान कई वाहनों में अनियमितताएं पाई गईं, जिनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई और चालकों को कड़ी हिदायत दी गई। अभियान का मकसद बच्चों को सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराना था।
गुरुवार को लवकुशनगर थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देश और एसडीओपी नवीन दुबे व थाना प्रभारी अजय अम्बे के मार्गदर्शन में छतरपुर रोड स्थित क्रिश्चियन स्कूल और कस्बे में बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की जांच की गई। जांच में वाहनों की फिटनेस, ओवरलोडिंग, चालकों की योग्यता, खिड़कियों पर जाली, आग बुझाने के यंत्र और आपातकालीन निकास जैसे सुरक्षा मानकों की पड़ताल की गई। क्रिश्चियन स्कूल के वाहनों में कई खामियां पाई गईं, जैसे कुछ वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चे भरे थे और कई चालकों ने सीट बेल्ट नहीं पहनी थी। पुलिस ने चालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कुछ वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। इस अभियान में थाना प्रभारी अजय अम्बे, पठा चौकी प्रभारी श्याम बैन, आरक्षक राहुल सिंह, देव सिंह और विकास खन्ना मौजूद रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here