Home डेली न्यूज़ सर्राफा दुकान पर ग्राहक बन कर आये युवक और महिला,सोने की...

सर्राफा दुकान पर ग्राहक बन कर आये युवक और महिला,सोने की अगूंठी लेकर फऱार

42
0
Jeevan Ayurveda

हरपालपुर। नगर में एक सर्राफा की दुकान से युवक एवं महिला ने सोने की अंगूठी उड़ा दी। वह दोनों एक साथ दुकान पर पहुँचे और पायल दिखाने का बोला। फिर सोने की अंगूठी दिखाने का बोला। इसी बीच महिला ने सोने की अंगूठी अपने पास रख ली। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार ने थाना पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाही की मांग की है।
बाज़ार के पास मैन रोड़ पर प्रमोद ज्वेलर्स दुकान चलाने वाले प्रदीप सोनी ने बताया कि शुक्रवार को शाम 6 बजे के लगभग एक महिला व युवक आया। वो पायल दिखाने को बोले हम उनको पायल दिखाने, इसी दौरान सोने अंगूठी के लिए बोले तो भी हम दिखाने लगे। उसके बाद वो चले गए। उनके जाने के बाद हमने डिब्बे चैक किए तो एक अंगूठी कम थी। सोने की अंगूठी की क़ीमत 60 से 70 हज़ार रुपये है। इसके बाद दुकानदार ने उन लोगों की तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं लग सकी। थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here