। शहर के सागर रोड स्थित श्री श्री 1008 श्री महागणेश मंदिर में गणेशोत्सव के दौरान आयोजित श्री गणेशमहापुराण कथा का शुभारंभ गुरुवार को कलशयात्रा से हुआ। प्रथम दिन चित्रकूटधाम से पधारे कथा वाचक पंडित धर्मेंद्र अवस्थी ने भगवान गणेश की महिमा का बखान किया।
श्री गणेश महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ की सुरुआत गुरुवार की दोपहर लगभग 1 बजे कलशयात्रा से हुई। कलश यात्रा इंद्रप्रस्थ गार्डन के समीप स्थित शिवमंदिर से शुरू होकर श्री गणेश मंदिर प्रांगण में आकर समाप्त हुई।तत्पश्चात कलशपूजन गणेशमहापुराण पूजन के साथ कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ हुआ।कथा वाचक पंडित धर्मेंद्र अवस्थी ने भगवान गणेश की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि ज्ञानरूपी गंगा में डूबने से मनुष्य तर जाता है उन्होने कहा कि भगवान गणेश की सरल भक्ति हमे जीवन जीने की कला सिखाती है।उन्होंने विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से भगवान गणेश की महिमा का वर्णन किया।कलशयात्रा में जहां महिलाएं कलश लेकर चल रही थी बही रामनाम मंडल के सदस्य का भजन भी लोगो को आकर्षित कर रहा था।
महागणेश मन्दिर के महंत धीरेंद्र विष्वकर्मा ने बताया कि 4 सितंबर तक चलने बाले कथा ज्ञानमृत की सुरुआत कलशयात्रा से हुई प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक गणेश महापुराण ज्ञानयज्ञ में पंडित धर्मेंद्र अवस्थी भगवान गणेश की महिमा का बखान करेगे कथा के उपरांत प्रतिदिन भंडारा का आयोजन किया जायेगा।









