Home डेली न्यूज़ सूने घर में हुई चोरी, लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े...

सूने घर में हुई चोरी, लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े चोर

44
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के देरी रोड पर चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुरा ली। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह वारदात देर रात उस समय हुई जब घरवाले गांव गए थे।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाना क्षेत्र के देरी रोड निवासी महेश प्रसाद पटैरिया अपने परिवार के साथ भगवां गए थे। इसी दौरान रात करीब 2 बजे चोरों ने उनके सूने घर को निशाना बनाया। चोरों ने ताले तोड़कर अलमारी से चांदी के सिक्के, करधोनी, सोने के आभूषण जिनकी कीमत लगभग एक लाख रुपये है, और 5 हजार रुपये नकद चुरा लिए। परिवार के दीपेश पटैरिया ने बताया कि चोरी की यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है, जिसमें चोर साफ दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। यह घटना क्षेत्र में बढ़ती चोरियों पर सवाल उठाती है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here