Home डेली न्यूज़ अनूठा प्रदर्शन: समाजसेवियों ने नाले में लगाई डुबकी…!

अनूठा प्रदर्शन: समाजसेवियों ने नाले में लगाई डुबकी…!

38
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर की सिंघाड़ी नदी के फाटक को नगर पालिका द्वारा खुला छोडऩे से पिछले कई दिनों से पानी बह रहा है, जिसके विरोध में शुक्रवार को समाजसेवियों और वार्डवासियों ने अनूठा प्रदर्शन करते हए नाले में डुबकी लगाई और फाटक बंद करने की मांग की।
समाजसेवी राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि गत गर्मियों के मौसम में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नदी की सफाई के लिए नगर पालिका ने स्टॉप डैम के गेट खोले थे, लेकिन इन्हें बंद नहीं किया गया, जिसके चलते नदी का पानी मोरवा और चरण पादुका की ओर बह रहा है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका की इस लापरवाही से आने वाले समय में स्थानीय लोगों को पानी की कमी से जूझना पड़ सकता है। राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि छतरपुर नगर पालिका से बार-बार अनुरोध किए जाने के बावजूद फाटक बंद नहीं करवाए जा रहे हैं। कुछ दिनों बाद नदी के घाट पर पितृ विसर्जन और तर्पण जैसे कार्य होंगे लेकिन यदि पानी इसी तरह बहता रहा तो इन क्रियाओं के लिए पानी नहीं बचेगा। उन्होंने मांग की है कि नगर पालिका तत्काल फाटक बंद कराए

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here