Home डेली न्यूज़ रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनने उमड़ा जनसैलाब

रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनने उमड़ा जनसैलाब

90
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के नरसिंह मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में बीती शाम रुक्मणी विवाह का प्रसंग कथा व्यास ने सुनाया, साथ ही विवाह लीला का मंचन भी हुआ, जिसने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया। कथा श्रवण करने बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने राधा-कृष्ण की झांकी के साथ जमकर फूलों की होली खेली।
आयोजन समिति ने बताया कि नरसिंह मंदिर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन में महंत सुदर्शनशरण महाराज ने बीते रोज गोपी जी के मथुरा आगमन, कंस उद्धार और रुक्मणी विवाह की लीलाओं का मनमोहक वर्णन किया। रुक्मणी विवाह के लिए सजाई गई राधा-कृष्ण की झांकी और फूलों की होली आकर्षण का केन्द्र बनी। आयोजन में छतरपुर विधायक ललिता यादव, राजनगर विधायक अरविंद पटैरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह और किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बॉबी राजा ने प्रमुख रूप से शामिल होकर आरती में हिस्सा लिया। उल्लेखनीय है कि नरसिंह मंदिर में चल रहे इस धार्मिक आयोजन का आज यानि कि 20 अगस्त को हवन-पूजन और विशाल भंडारे के साथ समापन होगा। आयोजन समिति ने धर्मप्रेमियों से शामिल होकर पुण्यलाभ अर्जित करने की अपील की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here