Home डेली न्यूज़ हरपालपुर में निकली जन्माष्टमी की शोभायात्रा


हरपालपुर में निकली जन्माष्टमी की शोभायात्रा

50
0
Jeevan Ayurveda

हरपालपुर। शनिवार को नगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। त्यौहार के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हाथी, घोड़ा, पालकी, रथ और बुंदेली मोनिया नृत्य, श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जन्माष्टमी के मौके पर जय श्री राधे कृष्णा सेवा समिति द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा नारायण आश्रम छोटी कुटी से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई हरिहर आश्रम बड़ी कुटी पर पूजा-अर्चना और आरती के साथ विराम हुई। समिति द्वारा बनाई गई झांकियों ने नगरवासियों में भक्ति और उत्साह का संचार किया। पूरे नगर में जन्माष्टमी का उत्साह छाया रहा, और गलियों में स्वागत के दृश्य देखने को मिले। आयोजन में चरखारी के पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, डॉ. सनत राजपूत, नगर परिषद अध्यक्ष अमित अग्रवाल, समिति के सदस्य और हजारों गणमान्य नागरिक व धर्मप्रेमी शामिल हुए।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here