छतरपुर। शहर के हनुमान टोरिया मंदिर परिसर में प्रत्येक मंगलवार को युवाओं द्वारा सुंदरकांड पाठ, भंडारा एवं महाआरती का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक कार्यक्रम की पहल राधेश्याम सोनी द्वारा युवाओं को एकजुट कर की गई है, जो लगातार सामाजिक और धार्मिक एकता का संदेश दे रहा है।
सुंदरकांड पाठ के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की जाती है, जिसमें सैकड़ों लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं। कार्यक्रम के समापन पर महाआरती का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल होते हैं। इस आयोजन से क्षेत्र में भक्ति भाव का वातावरण निर्मित हो रहा है और युवाओं में धार्मिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ रही है। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम जनसहयोग से किया जा रहा है और इसमें हर वर्ग के लोग अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।










