Home डेली न्यूज़ चौक बाजार में रक्षाबंधन की खरीदारी करने आई महिलाओं के बैग से...

चौक बाजार में रक्षाबंधन की खरीदारी करने आई महिलाओं के बैग से रूपयों की चोरी, दो महिला चोर पकड़ी गईं

47
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। रक्षाबंधन के पर्व को लेकर बाजारों में खरीदारी जोरों पर है, इसी बीच चौक बाजार क्षेत्र में चोर सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को हुई दो अलग-अलग घटनाओं में महिला खरीदारों के बैग से नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है।
पहली घटना में सिचाई कॉलोनी निवासी वंदना तिवारी अपनी परिचिता प्रीति पटेरिया के साथ चौक बाजार खरीदारी करने आई थीं। भीड़भाड़ के दौरान प्रीति पटेरिया के बैग से 1200 रुपये चोरी हो गए। वहीं दूसरी घटना चेतगिरी कॉलोनी की छाया साहू के साथ हुई, जो अपनी बेटी के साथ राखी की खरीदारी करने बाजार आई थीं। शॉपिंग के दौरान छाया साहू के बैग से 3200 रुपये चोरी हो गए। संदेह होने पर उन्होंने चौकसी दिखाई और पीछा करते हुए बालाजी मंदिर के पास दो महिला चोरों को पकड़ लिया। सूझबूझ और हिम्मत दिखाते हुए मां-बेटी ने दोनों महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि चोर महिलाओं का यह गिरोह तीन सदस्यों का है, जिनमें से एक महिला मौके से भागने में सफल रही। पुलिस द्वारा पकड़ी गई दोनों महिलाओं से पूछताछ जारी है, वहीं तीसरी फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। बाजार में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here