Home डेली न्यूज़ नागपंचमी पर चौरसिया समाज ने मेधावी युवाओं का बढ़ाया हौसला

नागपंचमी पर चौरसिया समाज ने मेधावी युवाओं का बढ़ाया हौसला

40
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। चौरसिया समाज ने मंगलवार को नागपंचमी के त्यौहार पर शहर के एक निजी मैरिज हॉल में कार्यक्रम का आयोजन कर मेधावी युवाओं का हौसला बढ़ाया। चौरसिया दिवस के रूप में आयोजित किए गए इस उत्साहपूर्वक कार्यक्रम के दौरान करीब ढाई सैकड़ा छात्र-छात्राओं को उनके शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
चौरसिया समाज के जिला अध्यक्ष बृजेश चौरसिया काजू ने बताया कि कार्यक्रम के तहत दसवीं, बारहवीं, नीट और इंजीनियरिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मध्यप्रदेश की टॉप 10 सूची में लवकुशनगर के तीन छात्र-छात्राओं ने स्थान बनाया, जिन्हें मंच पर नगद पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मार्गदर्शक महिला समिति, युवा, वरिष्ठ और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि छतरपुर एसडीएम अखिल राठौर रहे, जबकि अध्यक्षता मानिक चौरसिया ने की। वहीं विशिष्ट अतिथियों में पूर्व विधायक नीरज दीक्षित, रिटायर्ड डीएसपी मुन्नालाल चौरसिया (भोपाल), डॉ. डीडी चौरसिया (छतरपुर), कार्यकारी अभियंता विनोद कुमार चौरसिया (सिंगरौली) और नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया शामिल रहीं। बृजेश चौरसिया ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को संगठित और मजबूत करना तथा परस्पर सहयोग को बढ़ावा देना है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here