छतरपुर। हिंदी साहित्य सम्मेलन इकाई छतरपुर द्वारा 31 जुलाई को मुंशी प्रेमचंद एवं गोस्वामी तुलसीदास जयंती के अवसर पर स्मृति प्रेमचंद व्याख्यान एवं सम्मान समारोह का आयोजन शाम 4 बजे से स्थानीय गांधी आश्रम के सभागार में किया जाएगा।
इकाई के अध्यक्ष नीरज खरे ने बताया कि मध्य प्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा प्रति वर्ष प्रेमचंद जयंती के अवसर पर जनकवि रामजीलाल चतुर्वेदी स्मृति सम्मान किसी रचनाकार की प्रथम प्रकाशित पुस्तक पर प्रदान किया जाता है। चौथा जनकवि रामजीलाल चतुर्वेदी स्मृति सम्मान स्मृतियां जब हिसाब मांगेंगी पुस्तक के लिए सत्यम श्रीवास्तव को प्रदान किया जाएगा। आयोजन के मुख्य अतिथि युवा कवि एवं समीक्षक सत्यम सागर होंगे। सम्मान समारोह के साथ ही मुंशी प्रेमचंद, गोस्वामी तुलसीदास एवं जनकवि रामजीलाल चतुर्वेदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर व्याख्यान आयोजित है। इस आयोजन में शहर के सभी साहित्यकार, बुद्धिजीवी, शोधार्थी एवं साहित्य प्रेमी आमंत्रित हैं।










