छतरपुर। जिला मुख्यालय के समीपी ग्राम बगौता अंतर्गत शंकरगढ़ पुरवा में एक वर्षीय बच्चे को सांप ने काट लिया, जिसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चे का इलाज पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) में चल रहा है। बताया गया है कि एक वर्षीय माहिर पुत्र विजय अहिरवार निवासी शंकरगढ़ पुरवा अपने घर पर खेल रहा था, तभी एक सांप ने उसकी उंगली में काट लिया। परिजनों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल छतरपुर पहुंचाया, जहां उसे पीआईसीयू में भर्ती किया गया। चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया, और बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है।










