Home डेली न्यूज़ सात सालों से विद्युत आपूर्ति की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीण


सात सालों से विद्युत आपूर्ति की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीण

51
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम सोरखी के ग्रामीण पिछले करीब 7 वर्षों से विद्युत आपूर्ति की किल्लत से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सुजारा बांध निर्माण के दौरान किए गए विस्थापन के बाद से बिजली की समस्या बरकरार है, जिससे उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
वृद्ध चेचा अहिरवार ने बताया कि विस्थापन के दौरान गांव को हटाया गया था, लेकिन डूब क्षेत्र से बाहर होने के कारण करीब 50 परिवार अभी भी वहीं रह रहे हैं। उन्हें डेढ़ किलोमीटर दूर से बिजली का कनेक्शन लेना पड़ता है, जिस पर विभागीय अधिकारी आपत्ति जताते हैं। इसी तरह हीरालाल अहिरवार ने बताया कि यह समस्या पिछले 7 सालों से गांव में बिजली नहीं है। रात के वक्त अंधेरा राहता है जिससे जानवरों का खतरा बना रहता है। बच्चों की पढ़ाई सहित अन्य दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर से बिजली आपूर्ति की स्थायी व्यवस्था और विभागीय अधिकारियों की आपत्तियों को दूर करने की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here