Home डेली न्यूज़ शासकीय नाले पर दबंग परिवार ने किया कब्जा, जलभराव से लोग परेशान

शासकीय नाले पर दबंग परिवार ने किया कब्जा, जलभराव से लोग परेशान

51
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के बमीठा कस्बे में एक दबंग परिवार द्वारा शासकीय नाले पर कब्जा किए जाने के कारण स्थानीय रहवासियों के घरों में जलभराव हो रहा है। उक्त समस्या को लेकर बमीठा के ग्रामीणों ने जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई है।
बमीठा के वार्ड नंबर 1 की कौशल्या रैकवार ने बताया कि वार्ड के सरकारी नाले पर अरुण उपाध्याय और उसके पिता मैयादीन उपाध्याय ने कब्जा कर लिया है, जिससे लोगों के घरों में पानी भर रहा है। अधिकांश परिवार मजदूरी करके गुजारा करते हैं और इस समस्या से परेशान हैं। उनकी शिकायतों को कोई नहीं सुन रहा, और विरोध करने पर मारपीट की धमकी दी जाती है। इसी तरह ग्रामीण सतीश मिश्रा ने बताया कि अरुण और मैयादीन ने नाले पर अवैध कब्जा कर मकान बना लिए हैं। उपाध्याय परिवार, समाजसेवी संगठन ग्राहक पंचायत से जुड़ा है, जिसका रौब दिखाकर लोगों को धमकाया जा रहा है। ग्रामीणों ने आवेदन देकर कब्जा हटवाने और कब्जाधारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here