Home डेली न्यूज़ मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य का केंद्रीय मंत्री ने किया निरीक्षण, कहा- बुंदेलखंड...

मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य का केंद्रीय मंत्री ने किया निरीक्षण, कहा- बुंदेलखंड के लिए बड़ी सौगात

53
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बुधवार को नौगांव रोड स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन का केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में वृक्षारोपण भी किया। उनके साथ निरीक्षण में पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, विनय पटेरिया तथा मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य में लगी टीम के सदस्य भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि छतरपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में मेडिकल कॉलेज एक बड़ी उपलब्धि साबित होगा। उन्होंने बताया कि यह मेडिकल कॉलेज न केवल मध्य प्रदेश, बल्कि उत्तर प्रदेश से सटे जिलों के मरीजों के लिए भी वरदान साबित होगा। पहले लोगों को इलाज के लिए बाहर बड़े शहरों में जाना पड़ता था, लेकिन मेडिकल कॉलेज के शुरू होते ही यहां बेहतर चिकित्सा सुविधाएं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
डॉ. कुमार ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है और अलग-अलग ब्लॉकों का निरीक्षण कर कंसल्टेंसी एजेंसी को निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह मेडिकल कॉलेज छतरपुर के विकास की रफ्तार को नई ऊंचाई देगा।
उन्होंने बताया कि यह परियोजना लंबे समय से क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग रही है, जो अब जल्द ही पूरी होने जा रही है। मुख्यमंत्री द्वारा मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण की योजना भी शीघ्र ही बनाई जाएगी, जिससे आम लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here